बलरामपुर, मई 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर खैरी गांव के पास निर्माणाधीन कठरिहवा पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने बताया कि अगस्त 2025 में पुल का पिलर धंस जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आवागमन बंद कर दिया था। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बगल में अस्थायी बाईपास मार्ग बनाया गया, लेकिन इस रास्ते से बड़े वाहनों का गुजरना बेहद कठिन साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी होने के कारण अस्थायी मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं भारी वाहनों के आवागमन से धूल उड़ने और जाम की समस्या बनी रहती है। बरसात नजदीक आने से लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि सम...