बलरामपुर, फरवरी 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-हरैय्या मार्ग स्थित खैरा ईंट भट्ठा के पास कठरिहवा नाला जुलाई माह में भारी बारिश के दौरान टूट गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शक्तिपीठ देवी पाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी मौके पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल वैकल्पिक बाईपास मार्ग बनाने के निर्देश दिए। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाईपास का निर्माण कराया, जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो सका। वर्तमान में नाले पर स्थायी पुल का निर्माण लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.