कठरा गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बीमारियों का बढ़ा खतरा
कानपुर, जून 8 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर ब्लॉक के कठरा गांव में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियां बजबजा रही है, जिसमें मच्छर पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से ग्रामीणों में रोष है। वहीं पधान ने एडीओ से मिलकर रोस्टर के अनुसार सफाई की बात कही है। संदलपुर ब्लॉक के कठरा गांव में महीनों से सफाई कर्मियों के न पहुंचने से गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी महीनों से ड्यूटी पर नहीं आया है, जिसके कारण पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों की कमी से बजबजा रहे मांडा के कई गांव नालियां पूरी तरह चोक हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.