मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व कठपुतली दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कठपुतली संवाद व कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन हरखू चौधरी टोला में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान व बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा 'विकल्प' की नवोदित इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने कठपुतली बनाने के विभिन्न तरीकों को बताया। इसके माध्यम से समाज को बेहतर बनाने व इस कला को बचाने के लिए नये कलाकारों की पौध तैयार करने पर जोर दिया। विकल्प की मालीघाट इकाई की सचिव पूजा कुमारी ने बताया कि आज कठपुतली कला लुप्त हो चुकी है। उसे फिर से जीवित करने की जरुरत है। यह ऐसी कला है, जो आम आवाम की रोजमर्रे की समस्याओं का हल, मनोरंजन के साथ-साथ बहुत ही सहज व साफगोई के साथ बताती है। गांधीवादी व सामाजिक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.