हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। भाजपा के प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने शनिवार को कठघरिया से पनियाली तक बन रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रत्यूष कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के प्रधान कपिल देवका ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस पर विकास भगत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिशाषी अभियंता को तकनीकी टीम बुलाकर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। बज्यूनिया हल्दु के प्रधान दिनेश जोशी ने सड़क पर नई पुलिया निर्माण की मांग रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...