कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर के ग्राम प्रधान रजनीश राय ने एनएच-27 तमकुहीराज-गोपालगंज मार्ग पर स्थित एक पुराने मोड़ के कट को बंद किए जाने के प्रयास का विरोध किया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि किलोमीटर 360.200 पर पहले से मौजूद कट से दुर्घटना की आशंका बताते हुए बंद किया जा रहा है, लेकिन इसके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और साइकिल व पैदल चलने वालों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने सुझाव दिया है कि उस कट को जिगजैग क्रॉसिंग में परिवर्तित किया जाए या आवश्यकतानुसार पास में वैकल्पिक कट बना...