कट बंद करने के विरोध में एनएचएआई का क्षेत्रीय लोगों ने किया घेराव
कौशाम्बी, जून 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित गुलामीपुर-गनपा क्षेत्र में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम कट बंद कराने पहुंची। एनएचएआई द्वारा रास्ता बंद किए जाने की खबर जैसे ही फैली आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि इकट्ठा हो गए लोगों ने मौके पर पहुंचकर एनएचएआई की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। इतना ही नहीं काम को बीच में ही रुकवा दिया। गुलामीपुर-गनपा स्थित हाइवे के कट से आस-पास के दर्जनभर गांवों के लोगों का आवागमन होता है। कट के बंद होने से यहां जीडी रोड पर आने वाले इलाकाई लोगों को दो किलोमीटर सयारा या फिर इतनी ही दूरी तय कर कल्याणपुर तक जाना होगा। इसके बाद ही वह हाइवे में पहुंच सकेंगे। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम इस कट को बंद कराने पहुंची और काम शुरू कराया। जानकारी मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.