बागपत, जुलाई 2 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांगनौली गांव के पास कट बनवाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। बुधवार को भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गांगनौली में कट बनवाने की मांग की तथा गांगनौली से टीकरी तक सर्विस रोड बनाए जाने की भी मांग रखी गई। केन्द्रीय मंत्री ने मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.कुलप्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, टीकरी नगर पंचायत चेयरमैन उपेंद्र राठी तथा दोघट नगर पंचायत चेयरमैन हरेंद्र पंवार आदि शामिल रहे।---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...