गुड़गांव, अप्रैल 8 -- सोहना, नरेश। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के एक नंबर चूंगी पर कट को लेकर शहर के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सोहना को मांग पत्र सौंपा है। शहर की चूंगी नंबर एक पर एलिवेटेड मार्ग पर निर्माण होने से दोनों तरफ आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। इससे आसपास के लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।कट की मांग को लेकर प्रदर्शनबुधवार को सैंकड़ों की संख्या में वार्ड नंबर तीन, 21, 20 में रहने वाले नागरिकों से लेकर शहरवासी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी चूंगी नंबर एक से बनने वाले फ्लाई ऑवर के दौरान मार्ग पर कट दिया जाए। ताकि 2021 में बंद हुआ मार्ग फिर से बहाल हो सके। शहरवासियों ने कट न दिए जाने पर फ्लाईऑवर का निर्माण न होने देने की चेतावनी भी दी है।एसडीएम को ज्ञापन सौंपाचूंगी नंबर एक ...