बागपत, जून 29 -- दाहा। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से क्षेत्र वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला। जयंत चौधरी ने क्षेत्रवासियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में क्षेत्र वासियों वीरेंद्र राठी, इकबाल सिंह,राजवीर राठी, विनोद तुगाना,सतेंद्र प्रधान, पप्पू राठी, जितेंद्र राठी, सुभाष तोमर, सुखबीर राठी आदि दिल्ली में केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले। क्षेत्रवासियों ने जयंत चौधरी को बताया कि दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर कट की मांग को लेकर क्षेत्रवासी धरना देकर बैठे है,लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। जबकि इस स्थान पर ...