बागपत, फरवरी 28 -- दाहा। दोघट कस्बे में शनिवार को आयोजित भाकियू अराजनैतिक की बैठक में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट एवं सर्विस रोड की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली के पास कट मिलना चाहिए जबकि बिजरोल से टीकरी तक सर्विस रोड की भी जरूरत है ताकि क्षेत्र वासियों का सफर कम हो सके। सर्विस रोड बनने से 25 किमी.की दूरी मात्र 11 किमी.रह जाएगी। इससे इब्राहिमपुर माजरा, बराल, दोघट, टीकरी, मौजिजाबाद नांगल,गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती, असारा,थल,कंडेरा, इदरीशपुर, गंगाखेड़ी आदि गांवों को इसका लाभ मिलेगा। संचालन कुलदीप पंवार ने किया। बैठक में जितेंद्र सिंह, किरणपाल, जगदीश, सुभाष, श्रवण, जयपाल, भरतू, जगपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...