बगहा, जून 1 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। देशी कट्टे के साथ एक युवक का वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।युवक देशी कट्टे के साथ अपने हाथ हवा में लहरा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक एक घर मे बैठा है और कट्टे को खोल रहा है। बाद में कट्टे को बंद कर हवा में हाथ लहरा रहा है। उसने अपनी आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा है। प्रतीत हो रहा है कि युवक कट्टे के साथ रील बना रहा है। वायरल वीडियो सोफवा गांव की बताई जा रही है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है।युवक अपने हाथ मे देशी कट्टा लहरा रहा है।मामले की सत्यता जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...