बेगुसराय, फरवरी 18 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोरैय गांव से बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक के पास कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में कौरेय गांव निवासी मो. मणिलाल धुनिया का पुत्र मो. इस्लामुल व इसी गांव का रहने वाला मो. सिराज का पुत्र मो. मोती उर्फ नीतीश का नाम शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों से दो मोबाइल और एक देशी कट्टा बरामद किये गये। बताया गया अभियुक्त इस्लामुल हाल ही में हुए धर्मपुर पेट्रोल पंप लुट कांड में भी शामिल था । थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...