भागलपुर, मार्च 8 -- बिहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कट्टा से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध की है, जहां एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता और समय की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिल गई है। गंभीरता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.