मोतिहारी, अप्रैल 16 -- मुक्ति कुमार सिंह, डुमरियाघाट। पुलिस ने खजुरिया पंचायत के रमपुरवा गांव में छापेमारी कर बोलेरो सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की भनक मिलते ही छह बदमाश भाग निकले। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश भोला राय (25) रामपुर खजुरिया निवासी शंभू राय का पुत्र है । वहीं, दूसरा बबलू राम (19) रामपुरवा गांव निवासी शंभु राम का पुत्र है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि खजुरिया पंचायत के रामपुरवा गांव में एक उजले रंग के बोलेरो गाड़ी पर सवार सात- आठ की संख्या में बदमाशों के अवैध हथियार से लैस होकर किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार प्राप्त सूचना के आलोक में गश्ती पदाधिकारी सअनि ...