दरभंगा, जून 12 -- दरभंगा। सोनकी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सदर थाने के धोई निवासी श्याम मंडल के पुत्र विक्की मंडल, अरविन्द सिंह के पुत्र मुकुल कुमार सिंह व फेकला थाने के घोरघट्टा निवासी उमेश यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...