दरभंगा, मार्च 23 -- अलीनगर। थाना मुख्यालय के अलीनगर मोहल्ले से बीते शनिवार की रात को एक घर में बैठकर अपराध की साजिश रच रहे दो सगे भाइयों को थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने देसी कट्टा, कारतूस व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक एक घर में बैठकर अपराध की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष ने पुअनि विकास मंडल, सअनि गजेन्द्र सिंह व हरेराम, महिला सिपाही पूजा कुमारी और सिपाही दिलखुश के साथ टीम गठित कर रात आठ बजे वार्ड 15 के दिनेश यादव के घर पर छापेमारी की। इस क्रम में भाग रहे दिनेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार और ज्योतिष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन युवक भाग निकले। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की जेब से एक मोबाइल एवं उसी कमरे से कट्टा...