फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अवैध देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेक्टर-4 पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा निवासी गांव झाड़सैतली के रूप में हुई है। अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह कट्टा अपने दोस्त से हवाबाजी करने के लिए लिया था। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में तीन युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार मामले में थाना सेक्टर-8 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना ...