मधेपुरा, मई 6 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलो पंचायत वार्ड एक में पुलिस ने मंगलवार की रात कार्रवाई कर कट्टा के साथ साईिकल सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि पुलिस को देख एक साईिकल सवार युवक भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस द्वारा पकड़कर तलाशी लिया गया। इस दौरान उनके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मधुवन पंचायत के गम्हरिया गाँव के मनीष कुमार के रूप में हुई है। बेलो पुलिस कैम्प के पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.