कट्टा के साथ वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
कटिहार, जून 30 -- फलका, एक संवाददाता। पिछले दिनों फलका थाना क्षेत्र के भरसिया गांव निवासी एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करना महंगा पड़ा। फलका पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के भरसिया गांव निवासी मोहम्मद मतीन का अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो वायरल हुआ था। वायरल फ़ोटो की जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार की देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद मतीन को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.