पूर्णिया, मई 5 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गुड्डू पांडे पिता रामाशीष पांडे सरसी वार्ड नंबर 4 निवासी के रूप में की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक के पास से बरामद हथियार को जब्त कर उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...