पूर्णिया, मई 28 -- कसबा, एक संवाददाता। गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान के समीप अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों की मंशा को लेकर पुलिस गहन अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे या फिर किसी को हथियार की सप्लाई करने पहुंचे थे। मामले को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार कसबा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान के पास दो युवक कट्टा के साथ गिरफ्तार तलाशी के दौरान उनके पास से एक कट्टा और 1250 रुपये नकद बरामद किए गए थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्गापुर गढ़बनैली निवासी रामचं...