समस्तीपुर, मार्च 18 -- सिंघिया । हाईस्कुल में मंगलवार क़ो हुई दो गुटों के बीच मारपीट तथा कट्टा लहराने के मामले में बुधवार क़ो थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एक छात्र क़ो न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया की उक्त मामले में सोनमा गांव के मो. सदरुल के पुत्र तथा वारी हाई स्कुल के बारहमी कक्षा के छात्र मो. शहनबाज क़ो कट्टा रखने तथा मारपीट करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो की इस मामले मे स्कुल प्रसाशन ने एक कट्टा के साथ चार छात्रों क़ो पुलिस के हवाले किया था। जिसमे तीन क़ो निर्दोष मानते हुए मुक्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...