सहरसा, मई 14 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैना गांव से एक कट्टा के साथ तीन नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को मैना स्कूल के निकट हथियार के साथ नाबालिगों के होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष ने अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान को पुलिस बल के साथ गन्तव्य स्थल पर भेजा। पुलिस ने भाग रहे एक नाबालिग को पकड़ा। सूत्रों के अनुसार पुलिस को देख नाबालिग ने कट्टा झाड़ी में फेंक दिया था। नाबालिग के बताए अनुसार पुलिस ने कट्टा भी ढूंढ लिया। यह भी पढ़ें- कट्टा के साथ तीन नाबालिग निरुद्ध इसी नाबालिग से पूछताछ में मैना के ही दो अन्य नाबालिगों का नाम भी बताया गया, जिसे पुलिस ने अपने अभिरक्षा में ले लिया। इसको लेकर महिषी थाना में मामला दर्ज कर...