समस्तीपुर, मई 19 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना को अंजाम देने में बदमाश नाकामयाब रहे। एएसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध किशोर को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो बदमाश युवक फरार होने में कामयाब रहे। इस संबंध में एएसआई संजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन के अनुसार सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वे रोज़ की तरह पास स्थित देवी मंदिर की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास तीन युवक किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़े दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार शक होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन दो युवक मौके से फरार हो गए। जबकि एक किशोर को पुलिस बल के...