मधेपुरा, अप्रैल 19 -- आलमनगर। पुलिस ने करुआगंज से लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के करुआगंज से लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दिन में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी में हुई लूट मामले में उदाकिशुनगंज, आलमनगर, रतवारा और पुरैनी पुलिस संयुक्त रुप से जांच में लगी थी। इस दौरान करुआगंज के अजय कुमार यादव को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में घटना में उपयोग किया गया हथियार करुआगंज के पास लोहा पुल के नीचे छुपाने की बात कही गई। उसकी निशानदेही पर लोडेड कट्टा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में कट्टा बरामदगी को लेकर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थानाध...