कट्टा और तीन कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
सहरसा, सितम्बर 30 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने मंगलवार रात गश्ती के दौरान गोलमा बासा टोला मुख्य मार्ग से एक बदमाश को कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बासा टोला गोलमा पश्चिमी निवासी सुमीत मुखिया उर्फ बहिरा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि रात में गश्ती के दौरान पुअनि निधि गुप्ता और पीटीसी धर्मवीर चौधरी पुलिस वाहन के साथ गोलमा मुख्य मार्ग पर थे। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पतरघट और सौरबाजार थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के तीन- चार मामलों में आरोपी रहा है। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.