पटना, फरवरी 25 -- दानापुर पुलिस ने तीन माह पहले इमलीतल में वर्चस्व के लिए एक युवक से मारपीट का आरोपित रोहन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोहन कुमार, पिता नागेन्द्र राय के खटाल से तीन कट्टा और छह गोलियां बरामद की। रोहन के खिलाफ दानापुर थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...