गंगापार, दिसम्बर 16 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से कट्टा और एक कारतूस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को हमराहियों के साथ सिलोखरा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक बाइक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे चैमलपुर गांव के सामने से पकड़ा। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस 312 बोर मिला। पकड़ा गया युवक पंकज पुत्र रामचंद्र निवासी अभईपुर थाना बहरिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.