गया, मार्च 20 -- मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान एक युवक को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम विशुनगंज बाजार के पास वाहन जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही घबरा गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान नागेंद्र कुमार, पिता देवकी यादव, निवासी गुलरियाचक, थाना मगध मेडिकल के रूप में बताया है। तलाशी के दौरान उसके कमर से छुपाकर रखा गया एक कट्टा, पॉकेट से एक कारतूस, मोबाइल फोन और मौके से मोटरसाइकिल बरामद की गई।थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.