मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरडीएस कॉलेज के पास छापेमारी कर कट्टा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन गांव निवासी शिवा कुमार के रूप में हुई है।पुलिस को सूचना मिली कि आरडीएस कॉलेज के पास कुछ युवक हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने इसका सत्यापन करते हुए घेराबंदी कर छापेमारी की और तीन युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान शिवा के पास कट्टा और कारतूस मिला। इसके बाद शिवा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसके साथ अन्य दोनों युवक को भी हिरासत में ले लिया गया। जांच के दौरान दोनों युवकों की संलिप्तता नहीं मिलने पर देर शाम दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। पकड़े गए शि...