मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- कांटी। पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर कांटी स्टेशन टोला में छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि स्टेशन टोला निवासी विकास कुमार उर्फ भौकाल को एक देसी कट्टा ओर दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। उस पर पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...