जमुई, फरवरी 11 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता खनन विभाग जिले में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। लगातार छापेमारी अभियान चलने के कारण बालू के ठेकेदार में हरकंप मच गया है। जमुई जिले के कटौना बालूघाट एवं गारो नवादा बालूघाट पर लगभग 18 लाख का जुर्माना लगाया गया। समाहर्ता महोदय, जमुई के निदेशानुसार 8 फरवरी 2026 को खान निरीक्षक, जमुई एवं खनिज विकास पदाधिकारी, जमुई द्वारा किउल नदी के कटौना बालूघाट एवं गारो नवादा बालूघाट की जॉच/निरीक्षक किया गया । जॉच निरीक्षण के क्त्रम में बिहार खनिज समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली, 2019 (यथा संशोधित) का उल्लंघन पाया गया है। खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन करने के स्थिति में दोनों बालूघाट पर बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली, 2019 (यथा संशोधित) के नियम 56 के...