बांका, सितम्बर 20 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया नगर का मुख्य बाजार पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। नगर पंचायत का गठन हुए लगभग 5 वर्ष का समय बीतने को है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आज भी बाजार की मुख्य सड़कें ही बस पड़ाव का काम कर रही हैं। नतीजा यह है कि हर दिन हजारों लोग परेशानी झेलते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कटोरिया बाजार का विस्तार चार प्रमुख मार्गों पर है। बांका रोड, देवघर रोड, सुईया रोड और थाना रोड। यह बाजार क्षेत्रीय व्यापार और परिवहन का केंद्र है। यहां से कोलकाता, रांची, पटना, धनबाद, देवघर, भागलपुर, हजारीबाग, पूर्णिया और सुल्तानगंज समेत कई बड़े शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। खास बात यह है कि सुल्तानगंज-देवघर एसएच-22 और पंजवारा-बरबीघा एनएच-333ए का संगम भी यहीं होता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.