बांका, अप्रैल 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार स्थित हरी साह सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षण पद्धति, संस्कार निर्माण और आगामी सत्र की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राजाराम भगत, सचिव रविंद्र कुमार, प्राचार्य चंदन कुमार सिंह एवं सरस्वती प्रकल्प नैयाडीह के प्रमुख निरंजन कुमार निरोज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर अध्यक्ष राजाराम भगत ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं आचार्यों के लिए न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम हैं, बल्कि यह उन्हें नई ऊर्जा और दृष्टिकोण भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुरूप शिक्षण पद्धति में नवाचार लाना आवश्यक है। सचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त ...