बांका, फरवरी 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत बुधवार को कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित की गई। कुल 849 परीक्षार्थियों में से 838 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को पहली पाली में संगीत विषय की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में होम साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रोजेक्ट बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में एक परीक्षार्थी की परीक्षा थी और वह उपस्थित रहीं। दूसरी पाली में कुल 220 में से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, कटोरिया में पहली पाली की परीक्षा में सभी 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में कुल 267 में से 264 परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.