बांका, फरवरी 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आगाज मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। पहले दिन कटोरिया प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर छात्रों में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखा गया। सुबह से ही परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ रही। छात्रों के चेहरों पर हल्की घबराहट जरूर थी, लेकिन आत्मविश्वास भी साफ झलक रहा था। प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्र कटोरिया बाजार स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट इंटरस्तरीय बालिका उच्च विद्यालय तथा बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा पर दोनों पालियों में हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा में कुल 2857 परीक्षार्थियों में से 2789 ने परीक्षा दिया और 68...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.