देवघर, सितम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना में दर्ज एक आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में मोहनपुर पुलिस से सहयोग मांगा गया है। कटोरिया पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंका गांव निवासी अप्राथमिकी आरोपी के नाम-पते का सत्यापन करने के साथ उसका आपराधिक इतिहास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना कांड संख्या- 89/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के क्रम में अप्राथमिकी आरोपी के रूप में प्रदीप यादव, पिता- दुखी यादव, निवासी बंका, थाना मोहनपुर, जिला देवघर का नाम सामने आया है। यह भी पढ़ें- आमड़ापाड़ा कांड की जांच में मोहनपुर पुलिस से मांगा सहयोग कटोरिया थाना की ओर से मोहनपुर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर प्रदीप यादव का नाम और पता का सत्यापन...