कटोरिया : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर
देवघर, फरवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के पर्वतीया गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि पैदल सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। ऑनड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर निगरानी के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय सहोदरी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति सेवक दास ने बताया कि पत्नी पैदल ननद के घर लहरिया गांव जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाही से धक्का मार गंभीर रूप से घायल कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.