गया, मार्च 23 -- नगर परिषद क्षेत्र के कटोरवा गांव में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार से त्रिदिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मोचारिम स्थित भोजवर बगीचा के समीप निरंजना नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरण किया। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद यज्ञ मंडप में प्रवेश, पंचांग पूजन, वेदी पूजन और जलाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराए गए। पूरा कार्यक्रम स्वामी श्री श्री 1008 रामाचार्य गुरु महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सह शिक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग और दान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.