दरभंगा, मई 20 -- बिरौल। अंचल के पोखराम दक्षिणी पंचायत स्थित कटैया मुसहरी में वर्षों से कब्जे का इंतजार कर रहे पर्चाधारियों को आखिरकार जमीन पर दखल दिहानी करा दी गई। सीओ आदित्य शंकर की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने बुधवार को चिह्नित भूमि की मापी कर सभी 40 पर्चाधारियों को कब्जा दिलाया। सीओ ने बताया कि इन सभी लाभुकों को वर्ष 2024 में ही पर्चा निर्गत किया गया था। लेकिन कथित भू-स्वामी की ओर मामला न्यायालय में ले जाने के बाद दखल दिहानी पर रोक लग गई थी। हाल ही में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने और न्यायालय से रोक हटने के बाद सभी को चिह्नित भूमि को सीमांकन कर पर्चाधारी को दखल दिहानी कराया गया। इधर भुमी पर कब्जा मिलने के बाद पर्चाधारियों में खुशी कर ठिकाना नहीं रहा। लाभुकों ने कहा कि अब वे अपनी जमीन पर खेती और घर बना सकेंगे। सीओ ने बताया कि पूरी प्रक...