प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही चौपाल में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शनिवार को बेल्हा आएंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। साढ़े पांच बजे वह विकास खंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में संचालित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत कटैया नेवादा में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे और सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। चौपाल सम्पन्न होने के बाद मुख्यालय स्थित लोक निर्माण के डाकबंगले में रात्रि विश्राम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...