पीलीभीत, जुलाई 26 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप) से पीड़ित एक मासूम को निशुल्क उपचार कर नई जिंदगी मिली है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहे परिवार के लिए यह योजना उम्मीद की किरण साबित हुई। अमरिया विकासखंड के ग्राम मुंडलिया गौसू निवासी अब्बास जन्म से ही कटे होंठ की समस्या से पीड़ित था। आरबीएसके टीम ए अमरिया की डॉ. समन इसरार, ऑप्टोमेट्रिस्ट अरुण कुमार और एएनएम गायत्री ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चे की पहचान की। टीम ने परिजनों को सरकारी योजना के तहत उपलब्ध निशुल्क उपचार की जानकारी देकर इलाज के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- जन्मजात हृदय रोग की निशुल्क सर्जरी कराई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत और जिला आरबीएसके कार्यक्रम के सहयोग से बच्चे को आगरा के हॉस्पिटल में...