कटे होंठ-तालू के मरीजों का कोलकाता में होगा मुफ्त इलाज
गोपालगंज, अगस्त 8 -- मांझागढ़ l एक संवाददाता रोटरी इंटरनेशनल के प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत जन्मजात कटे होंठ एवं कटे तालू से पीड़ित बच्चों और वयस्कों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। यह अभियान 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक कोलकाता के एसवीएस मारवाड़ी अस्पताल में आयोजित होगा। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञ सर्जनों की टीम मरीजों का इलाज करेगी। रोटरी क्लब ऑफ गोपालगंज के अध्यक्ष डॉ. रहमत अली और सचिव प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गोपालगंज सहित आसपास के जिलों के जरूरतमंद मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। ऑपरेशन, दवाइयां, रहने-खाने के साथ मरीज और अभिभावक के कोलकाता आने-जाने का खर्च भी रोटरी द्वारा वहन किया जाएगा।रोटरी क्लब ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें इस निःशुल्क उपचार अभियान की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.