खगडि़या, सितम्बर 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित 6 बच्चों को बेहतर एवं नि:शुल्क उपचार के लिए पटना भेजा गया। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा इन बच्चों को 102 एम्बुलेंस के माध्यम से संबंधित अस्पतालों में भेजा गया। इनमें कटे होंठ एवं कटे तालु, कटा तालु, कटा होंठ, जीभ का जुड़ा होना, जन्मजात बहरापन तथा हृदय रोग जैसी जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अलौली एवं गोगरी क्षेत्र के 2 बच्चों को पीएमसीएच भेजा गया। इन दोनों बच्चों की जांच 25 सितंबर को की गई थी। जांच के बाद उन्हें सर्जरी के लिए ढटउऌ भेजा गया। इनमें अलौली के एम.डी. आरास एवं गोगरी की वैष्णवी कुमारी (4 वर्ष) शामिल हैं। वहीं 4 बच्चों को आईजीएमएस पटना भेजा गया, जिनमें खगड़िया सदर...