अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक धर्मराज निषाद के प्रयासों से आधा दर्जन सड़कों के नवनिर्माण को हरी झंडी मिल गई है। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा भेजे गए स्टीमेट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराई जाएगी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। विधायक धर्मराज निषाद ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की...