अंबेडकर नगर, मार्च 1 -- भीटी, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत कटेहरी की बैठक ड्वाकरा हाल में हुई। ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए 21 करोड़ 64 लाख 92 हजार रुपए का भारी भरकम बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वर्ष 2026-27 के बजट व कार्ययोजना पर सदन ने सहमति व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से इसे पास किया। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, सहकारिता, पंचायत, पशुपालन तथा ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाओं पर विचार व्यक्त किया गया। इसके अलावा जीरामजी योजना के तहत 865.97 करोड़ रुपए सामग्री पर तथा 1298.95 करोड़ लेबर बजट निर्धारित किया गया है। क्षेत्र पंचायत के तहत केंद्र एवं राज्य वित्त एवं कार्य योजना पर सदन ने सहमति व्यक्त करते हुए सर्वसम्मत से पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.