मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की कटेसर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार एवं रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत पैक्स से मो. शमीम दूसरी बार निर्वाचित घोषित हुए हैं। कटेसर पैक्स पद पर विपिन कुमार 223 मतों से और रूपनपट्टी से मो. शमीम 303 मतों से विजयी हुए। दोनों पंचायत में हुए मतदान के बाद मतगणना का काम सोमवार देर रात तक चलते रहा। दोनों को संबंधित अधिकारियों ने प्रमाणपत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...