मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के कटेसर पंचायत के एक गांव में मंगलवार के रात एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने कहा कि किसी लड़की के चक्कर में उसने जान गंवाई है। गांव के हरिचंद्र ठाकुर के पुत्र अभिषेक कुमार (20) को हालांकि परिजनों ने सकरा पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल से चले गए। बरियारपुर थाने की पुलिस ने इस तरह के किसी घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...