बस्ती, मई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के साथ ही पार्कों की व्यवस्था ठीक करने के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों से लेकर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने के साथ ही कटेश्वर पार्क परिसर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की योजना बनाई है। शहर का कटेश्वर पार्क परिसर में आने वाले लोगों को अब सामुदायिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पार्कों में शौचालय निर्माण का निर्णय लिया गया है। नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कटेश्वर पार्क में स्वच्छता को लेकर सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए तैयारी की गई है, जिससे पार्कों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कटेश्वर पार्क में रोजाना काफी संख्या ...